न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश
Home » प्रदर्शन » “हरिद्वार: श्रीराम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का धरना, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग”

“हरिद्वार: श्रीराम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस का धरना, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर बुधवार को ज्वालापुर स्थित शिव मंदिर, जटवाड़ा पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।धरने को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि पहले केदारनाथ ज्योतिर्लिंग से सोना चोरी और अब बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी जैसे मामलों ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है, जबकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित हेराफेरी सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है। केवल एक कर्मचारी को निलंबित कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

ALSO READ  "टीईटी पर शिक्षकों का बड़ा बवाल! हजारों शिक्षकों का प्रदर्शन, पीएम के नाम भेजा बड़ा ज्ञापन"

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक संस्थानों की पारदर्शिता और श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप राणा, एडवोकेट फुरकान अली, बलजीत चौधरी, संजय अग्रवाल, रवीश भटीजा, पूनम भगत, मनोज सैनी, विकास चंद्रा, मयंक, कैलाश प्रधान, तीर्थ पाल रवि, मनोज जाटव, मोहन राणा, सोम त्यागी, संजय सैनी, समर्थ अग्रवाल, बी.एस. तेजियांन, सी.पी. सिंह, गौरव चौहान, पराग मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, अजय मुखिया, रविंदर धीमान, सौरव सैनी, आर.बी.एन. वर्मा, अशोक धीगान, सत्यपाल शास्त्री, वेदपाल तेजियांन, मार्कण्डेय सिंह, मनीराम बागड़ी, डॉ. मेहरबान, जितेंद्र चौधरी, आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, अरुण चौहान, डॉ. दिनेश पुंडीर, गिरजेश कुमार, सुनील कुमार, एल.एस. रावत, जे.एस. तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 7 3
Users Today : 829
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 7 3
Users Today : 829
Users Yesterday : 747