न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » कार्यवाही » “रुड़की में पुलिस का बड़ा प्रहार: पंजाब का हेरोइन तस्कर दो करोड़ की खेप के साथ गिरफ्तार, 980 ग्राम स्मैक बरामद, पूरे नेटवर्क की तलाश तेज”

“रुड़की में पुलिस का बड़ा प्रहार: पंजाब का हेरोइन तस्कर दो करोड़ की खेप के साथ गिरफ्तार, 980 ग्राम स्मैक बरामद, पूरे नेटवर्क की तलाश तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। जनपद हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़ी एक कार से 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पंजाब के तरणतारण निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि जनपदभर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे संदिग्ध युवक को देखा। पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में पन्नी में रखी 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरविन्दर सिंह (38) पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली, थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पंजाब से किसी नशा तस्कर से हेरोइन खरीदकर रुड़की में बेचने के उद्देश्य से लाया था।पुलिस अब इस मामले में हेरोइन की सप्लाई चेन और खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

ALSO READ  "हरिद्वार में पुलिस का बड़ा खुलासा: पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार धंधा, 7 गिरफ्तार – SSP डोबाल की सख्ती से हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 4
Users Today : 245
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 4
Users Today : 245
Users Yesterday : 522