न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत
Home » शुभारंभ » “धामी सरकार के 5 साल: हरिद्वार से ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, विकास की नई गाथा का आगाज़”

“धामी सरकार के 5 साल: हरिद्वार से ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, विकास की नई गाथा का आगाज़”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के सफलता के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों , अधिकारीयों, कर्मचारीयों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पांच वर्षों में जनहित और सुशासन की दिशा में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन तथा जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन जैसी उपलब्धियों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर लगातार सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है और विकास की गति लगातार तेज हुई है।

ALSO READ  "सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आग़ाज़: जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का जोश, रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ"

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम सरकार की जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय बढ़कर 2.76 लाख रुपये से अधिक हो गई है।

हरिद्वार जनपद में सड़क, सीवरेज, पेयजल, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज शुरू होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में मेयर किरण जैसल, रुड़की नगर निगम की मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, ओमप्रकाश जमदग्नि, नितिन गौतम, आदेश सैनी तथा संजय अरोड़ा ने भी धामी सरकार के पांच वर्षों की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर अपने विचार रखे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनपद में 30 जुलाई तक ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान संचालित किया जाएगा।इसके अंतर्गत सभी विकासखंड मुख्यालयों पर विभिन्न विभागों के सहयोग से शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 लाभार्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बाल विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत 40 धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए ।प्रशस्ति पत्र के लाभार्थी जिसमें मत्स्य विभाग के दो, पशुपालन विभाग के छह, कृषि विभाग के पांच तथा उद्यान विभाग के छह प्रगतिशील किसानों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ALSO READ  "Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ"

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नरेश चौधरी एवं विनोद प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।  इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हरी गिरी, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, संयोजक विकास तिवारी, महामंत्री हीरा सिंह, लव शर्मा, आशु चौधरी, मनोज गौतम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 1 8
Users Today : 874
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 1 8
Users Today : 874
Users Yesterday : 747