न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » अपील » “SIR पर चुनाव आयोग की बड़ी बैठक: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से ज्यादा ‘अनकलेक्टेड’ श्रेणी में… राजनीतिक दलों से घर-घर सत्यापन में सहयोग की अपील”

“SIR पर चुनाव आयोग की बड़ी बैठक: 71 लाख मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज, 8 लाख से ज्यादा ‘अनकलेक्टेड’ श्रेणी में… राजनीतिक दलों से घर-घर सत्यापन में सहयोग की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बंध में शुक्रवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से अनकलेक्टेड श्रेणी के मतदाताओं के घर-घर सत्यापन अभियान में सहयोग करने की अपील की।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। 8 जून से 7 जुलाई तक प्रदेश में गणना पत्रों के वितरण और डिजिटाइज का कार्य पूर्ण होना है।

उन्होंने राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि प्रदेश में 79 लाख 60 हजार 762 मतदाताओं के सापेक्ष 70 लाख 98 हजार 501 मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 8 लाख 39 हजार 486 मतदाता ”अनकलेक्टेड श्रेणी” में शामिल हैं।जिसके अन्तर्गत 1 लाख 23 हजार 836 मृत, 4 लाख 77 हजार 148 स्थाई रुप से शिफ्ट, 61764 पहले से पंजीकृत,1 लाख 68 हजार 259 अनुपस्थित और 8479 मतदाता अन्य कारणों से ”अनकलेक्टेड श्रेणी” में शामिल हैं। इस प्रकार कुल 79 लाख 45 हजार 658 मतदताओं को डिजिटाइज कर दिया गया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस की अवधि एवं दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर में राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की।

ALSO READ  "SSP नवनीत सिंह की कांवड़ियों से दो टूक अपील: नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सुरक्षित यात्रा के लिए जारी की बड़ी गाइडलाइन!"

उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त करने की अपील की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में 11733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनैतिक दलों द्वारा 23 हजार 102 बीएलए की तैनाती कर दी गई है।बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सहित भाजपा से राजकुमार पुरोहित, कांग्रेस पार्टी से अमरेंद्र बिष्ट, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांडेय, बीएसपी से सत्यपाल, सीपीआई(एम) से श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 4
Users Today : 245
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 4
Users Today : 245
Users Yesterday : 522