न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » सम्मेलन » हरिद्वार: सैनिक सम्मेलन में 33 पुलिसकर्मी सम्मानित, जलवीर मोनू को अदम्य साहस के लिए मिला नगद इनाम

हरिद्वार: सैनिक सम्मेलन में 33 पुलिसकर्मी सम्मानित, जलवीर मोनू को अदम्य साहस के लिए मिला नगद इनाम

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन का उद्देश्य जवानों की समस्याओं का समाधान करना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना रहा।

एसएसपी डोबाल ने माह अप्रैल में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 29 जवानों को मैन ऑफ द मंथ और 4 महिला आरक्षियों को वूमेन ऑफ द मंथ सम्मान से नवाजा।

उन्होंने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

जवानों की तालियों की गूंज के बीच हुए इस सम्मान समारोह में पूरे पुलिस परिवार का उत्साह देखने लायक था।

एसएसपी डोबाल ने कहा कि “हरिद्वार पुलिस की सफलता में सभी जवानों का योगदान है। आपकी निष्ठा, अनुशासन, मृदु व्यवहार और यात्रियों से प्रेमपूर्ण आचरण उत्तराखण्ड पुलिस की पहचान है।

हमें अपने व्यवहार से श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ना है।”

सम्मेलन में उस वक्त माहौल गर्व से भर गया जब 13 मई को रुड़की के सोलानी पार्क के पास नहर में डूब रही किशोरी को बचाने वाले जल पुलिस के जवान मोनू को भी सम्मानित किया गया।

जलवीर मोनू को उनके अदम्य साहस के लिए ₹2100 नगद और प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहित किया गया।

सम्मेलन में जवानों की विभिन्न समस्याएं भी सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सभी जवानों से अपराध मुक्त जनपद और जन-हितैषी पुलिस व्यवस्था के लिए सतत सहयोग की अपील की।

हरिद्वार पुलिस द्वारा इस तरह के सम्मेलनों से जहां पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ता है, वहीं आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 4 5
Users Today : 190
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 4 5
Users Today : 190
Users Yesterday : 723