न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » आरोप » कलियर में फर्जी मतदाता सूची का आरोप, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

कलियर में फर्जी मतदाता सूची का आरोप, विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कलियर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बूथ संख्या-48 (शांतरशाह) की मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विधायक ने आरोप लगाया कि बूथ संख्या-48 की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में संदिग्ध प्रविष्टियां दर्ज हैं। उनके अनुसार सूची में 100 से अधिक मतदाताओं के पिता के नाम के स्थान पर एक ही नाम ‘रामदेव’ दर्ज किया गया है।इतना ही नहीं, इन मतदाताओं के मकान नंबर भी शून्य दर्शाए गए हैं, जिससे सूची की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो फर्जी नामों को तत्काल हटाया जाना चाहिए और केवल वास्तविक व वैध मतदाताओं को ही मतदान का अधिकार मिलना चाहिए।

इस दौरान विधायक फुरकान अहमद ने भाजपा सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है, जबकि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी केवल दावा बनकर रह गया है।विधायक ने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन चुका है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कलियर की जनता उन्हें पहले से अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेगी।

हालांकि, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के संबंध में निर्वाचन विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ALSO READ  "गन्ना भुगतान व स्मार्ट मीटर विवाद पर उबाल: किसानों के धरने में पहुंचे सपा नेता चंद्रशेखर यादव, भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियों का लगाया आरोप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 7
Users Today : 207
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 7
Users Today : 207
Users Yesterday : 861