न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » निर्देश » “अब नहीं चलेगी लापरवाही! हर पात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा, हरिद्वार में प्रभारी सचिव वीके संत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

“अब नहीं चलेगी लापरवाही! हर पात्र तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा, हरिद्वार में प्रभारी सचिव वीके संत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद प्रभारी सचिव वीके संत ने बुधवार को विकास भवन सभागार में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें।

बैठक में स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, शिक्षा, बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, समाज कल्याण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।प्रभारी सचिव ने जी राम जी योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को निर्धारित अवधि तक रोजगार उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को नियमित रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जनपद में चिकित्सकों की कमी को दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने का भी आश्वासन दिया।बैठक में प्रभारी सचिव ने जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अधिकारियों की सराहना करते हुए इसी उत्साह के साथ कार्य जारी रखने को कहा।

जनपद आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रभारी सचिव का पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराते हुए आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।बैठक मे नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के सिंह, परियोजना निदेशका डीआरडीए नलिनीत घल्डियाल , जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सतीश जोशी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी डीप सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 7 2
Users Today : 283
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 7 2
Users Today : 283
Users Yesterday : 398