न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई” “मानसून का बड़ा असर! ऋषिकेश में गंगा की रौद्र धारा के चलते 1 जुलाई से रिवर राफ्टिंग बंद, अब सितंबर तक करना होगा इंतजार” “हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई” “कॉस्मेटिक की दुकान निकली नशे का अड्डा! कलियर में STF का बड़ा धमाका, प्रतिबंधित कोडीन सिरप-ट्रामाडोल के साथ संचालक गिरफ्तार” “चम्पावत पुलिस के तीन कर्मठ अधिकारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित” “हरिद्वार में सहकारिता की बड़ी पहल! स्वरोजगार से व्यवसाय विस्तार तक खुलेंगे तरक्की के नए द्वार, सहकारिता चौपाल में अधिकारियों ने बताई योजनाओं की पूरी जानकारी”
Home » जिम्मेदारी » “हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई”

“हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पदोन्नति के तहत हरिद्वार में तैनात सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) रती लाल को जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

जारी आदेश के अनुसार रती लाल को जिला सूचना अधिकारी, हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे। विभाग में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे रती लाल अपनी सरल, सौम्य और मिलनसार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सभी वर्गों से सहज संवाद बनाए रखने की उनकी क्षमता ने उन्हें एक लोकप्रिय अधिकारी के रूप में पहचान दिलाई है।

उनकी पदोन्नति को विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पत्रकार संगठनों, विभागीय अधिकारियों और शुभचिंतकों ने रती लाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सूचना विभाग जनहित और पारदर्शिता के साथ बेहतर कार्य करेगा। सभी ने उनके सफल, प्रभावी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 4 1
Users Today : 1358
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 4 1
Users Today : 1358
Users Yesterday : 3383