न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » स्वागत » “हरिद्वार का गौरव बढ़ा! जमशेद अली समेत चार फार्मेसी अधिकारी बने राजपत्रित मुख्य फार्मेसी अधिकारी, संगठन ने फूल-मालाओं और मिठाई से किया भव्य स्वागत”

“हरिद्वार का गौरव बढ़ा! जमशेद अली समेत चार फार्मेसी अधिकारी बने राजपत्रित मुख्य फार्मेसी अधिकारी, संगठन ने फूल-मालाओं और मिठाई से किया भव्य स्वागत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राजकीय फार्मेसी अधिकारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक रुड़की (इमलीखेड़ा) डॉ. राव अकरम तथा फार्मेसी अधिकारी संजीव चौधरी के नेतृत्व में मुख्य फार्मेसी अधिकारी पद पर प्रोन्नत होने पर जमशेद अली को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

इस अवसर पर जमशेद अली, एस.पी. बडोला, बी.एल. आर्य तथा अमर सिंह नेगी को मुख्य फार्मेसी अधिकारी, जनपद हरिद्वार बनने पर भी शुभकामनाएं दी गईं। चार अधिकारियों की पदोन्नति से प्रदेशभर के फार्मेसी अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि जनपद हरिद्वार से इस बार चार अधिकारियों का मुख्य फार्मेसी अधिकारी पद पर प्रोन्नत होना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अब ये अधिकारी राजपत्रित मुख्य फार्मेसी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

जमशेद अली ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी मिलकर फार्मेसी संवर्ग के उत्थान और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। संजीव चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उमेश मैथानी, विपिन बर्मन, शैलेंद्र पगोवाल और गौरव पाल सहित अन्य फार्मेसी अधिकारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "देहरादून एयरपोर्ट पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रभारी Kumari Selja के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, मनोज धनगर बोले- “अब उत्तराखंड में कांग्रेस भरेगी नई उड़ान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861