न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » मुलाकात » “टिहरी पहुंचे कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती, केतन लाल हत्याकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात”

“टिहरी पहुंचे कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती, केतन लाल हत्याकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात”

(शहजाद अली हरिद्वार)टिहरी। झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती सोमवार सुबह टिहरी जिले के देवल गांव पहुंचे, जहां उन्होंने चर्चित केतन लाल हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि एक दिन पहले इसी मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद और खानपुर विधायक उमेश कुमार के काफिले को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया था। वहीं सोमवार सुबह विधायक वीरेंद्र जाती अपने समर्थकों के साथ देवल पहुंचने में सफल रहे।पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद विधायक वीरेंद्र जाती ने घटना को बेहद दुखद और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के साथ उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

विधायक ने कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केतन लाल हत्याकांड का मामला विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा और सरकार से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे।

विधायक की इस मुलाकात के बाद मामले को लेकर एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 9 2
Users Today : 303
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 8 9 2
Users Today : 303
Users Yesterday : 398