न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » अभियान » “घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, अंतिम चरण में मिशन मोड पर एसआईआर-2026 अभियान; जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर रुड़की प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत, मतदाताओं से सहयोग की अपील”

“घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, अंतिम चरण में मिशन मोड पर एसआईआर-2026 अभियान; जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर रुड़की प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत, मतदाताओं से सहयोग की अपील”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर)-2026 अभियान अब अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के विशेष निर्देशों के क्रम में, विधानसभा क्षेत्र 31-रुड़की में विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर)-2026 अभियान को अंतिम चरण में मिशन मोड पर संचालित किया जा रहा है।

तहसील रुड़की के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ मैदान में कार्यरत हैं। बीएलओ के साथ घर-घर जाकर निर्वाचन गणना प्रपत्र का वितरण, संकलन एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का विवरण समयबद्ध रूप से मतदाता सूची में अद्यतन किया जा सके।

लोकतंत्र को सशक्त बनाने की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में आपका सहयोग अत्यंत आवश्यक है। सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र अपील की है कि जब बीएलओ आपके घर आएँ तो उनका सहयोग करें। निर्वाचन गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर उपलब्ध कराएं।

आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, जिससे प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सके। अपने परिवार, पड़ोसियों एवं परिचितों को भी इस अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें।

आपका एक छोटा सा सहयोग, एक शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।आइए, अंतिम चरण में पूरे उत्साह के साथ जुड़ें और लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398