न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में सरेआम हाईवोल्टेज ड्रामा! राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर महिलाओं के दो गुटों में जमकर बवाल, हरिद्वार पुलिस ने चार को हिरासत में लिया” “डीएम मयूर दीक्षित का ‘स्वच्छ हरिद्वार’ मिशन तेज, राम घाट और कश्यप घाट पर चला महा सफाई अभियान… श्रद्धालुओं से भी की गई स्वच्छता बनाए रखने की भावुक अपील” “उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट ने इंटरनेशनल मार्केट में मचाया धमाल, राज्य बनने के बाद पहली बार विदेश पहुंची मछली; सौरभ बहुगुणा बोले—अब 30 टन निर्यात की तैयारी” “खेत बचेंगे तो भविष्य बचेगा! रुद्रपुर से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को दिए बड़े तोहफे” “हरिद्वार से गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का महासंकल्प: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने संभाली कमान, 1.31 करोड़ लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी के साथ विकसित भारत-2047 का दिया संदेश” “रुड़की का बढ़ा गौरव: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ए टू जेड ऑटोमोबाइल्स के चेयरपर्सन धीर सिंह को ‘उत्तराखंड अचीवर्स सम्मान’ से किया सम्मानित”
Home » अलर्ट » “उत्तराखंड बॉर्डर हाई अलर्ट: पांवटा साहिब सीमा पर डटे डीएम-एसएसपी, निहंग समुदाय से वार्ता जारी, प्रशासन बोला—शांति भंग नहीं होने देंगे”

“उत्तराखंड बॉर्डर हाई अलर्ट: पांवटा साहिब सीमा पर डटे डीएम-एसएसपी, निहंग समुदाय से वार्ता जारी, प्रशासन बोला—शांति भंग नहीं होने देंगे”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। पंजाब से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड की ओर आने का प्रयास कर रहे निहंग सिख समुदाय के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बीच शुक्रवार को पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य बनी हुई है।

प्रशासन एवं पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने शुक्रवार को उत्तराखंड की प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।पांवटा साहिब सीमा पर पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। देहरादून आने-जाने वाले वाहनों की सघन निगरानी एवं जांच की जा रही है।

प्रशासन द्वारा निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ गुरुद्वारा पांवटा साहिब में सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता जारी है।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है और प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन एवं पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी संवाद के माध्यम से स्थिति को पूर्णतः सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि सीमा क्षेत्र सहित सभी संभावित प्रवेश मार्गों पर पुलिस बल की प्रभावी तैनाती कर नाकेबंदी की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें।

213 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 6 3 4 4
Users Today : 368
Users Yesterday : 1344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 8 6 3 4 4
Users Today : 368
Users Yesterday : 1344