न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » हड़कंप » “रील और सेल्फी के चक्कर में दांव पर लगा दी जिंदगी! गंगा पार कर हाथियों के झुंड के बीच पहुंचे छह युवक, शिशु हाथियों को देख भड़के गजराज, फिर जान बचाने के लिए लगानी पड़ी दौड़, वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो”

“रील और सेल्फी के चक्कर में दांव पर लगा दी जिंदगी! गंगा पार कर हाथियों के झुंड के बीच पहुंचे छह युवक, शिशु हाथियों को देख भड़के गजराज, फिर जान बचाने के लिए लगानी पड़ी दौड़, वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो बनाने का जुनून छह युवकों को भारी पड़ गया। सप्तऋषि घाट क्षेत्र में गंगा पार कर हाथियों के झुंड के करीब पहुंचकर सेल्फी और वीडियो बना रहे युवकों को उस समय जान बचाकर भागना पड़ा, जब हाथी अचानक आक्रामक हो गए और उनके पीछे दौड़ पड़े। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए छह युवक सप्तऋषि घाट के सामने गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गंगा पार हाथियों का एक झुंड देखा, जिसमें छोटे शिशु हाथी भी शामिल थे। रोमांच के चलते युवक हाथियों के काफी नजदीक पहुंच गए और फोटो व वीडियो बनाने लगे। हाथियों ने खुद को असुरक्षित महसूस किया और अचानक युवकों की ओर दौड़ पड़े।

हाथियों को अपनी तरफ आता देख युवकों में अफरा-तफरी मच गई। सभी युवक अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। दो युवक हाथियों के बेहद करीब पहुंच गए थे, जिससे उनकी जान पर खतरा मंडरा गया। हालांकि उन्होंने तेजी से दौड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर खुद को बचा लिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा और युवकों को कड़ी चेतावनी दी। रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने कहा कि वन्यजीवों के करीब जाना बेहद खतरनाक है

और ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से वन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने और फोटो-वीडियो के लिए वन्यजीवों के निकट न जाने की अपील की।

ALSO READ  बहादराबाद थाना क्षेत्र में सनसनी: ट्यूबवेल की हौज में युवक का तैरता शव मिलने से शांतरशाह गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने फोरेंसिक टीम संग जांच तेज की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033