न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » हादसा » “हरिद्वार में टला बड़ा हादसा: 25 छात्राओं से भरी चलती बस से उखड़े CNG सिलेंडर, गैस रिसाव से मचा हड़कंप; CISF, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा”

“हरिद्वार में टला बड़ा हादसा: 25 छात्राओं से भरी चलती बस से उखड़े CNG सिलेंडर, गैस रिसाव से मचा हड़कंप; CISF, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। भेल क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्राओं को लेकर जा रही बस के दो सीएनजी सिलेंडर अचानक अपनी जगह से निकलकर बस के टायर में फंस गए और उनसे गैस का रिसाव शुरू हो गया। घटना भेल के एचआरडीसी चौक के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 20 से 25 छात्राएं सवार थीं। अचानक सिलेंडरों से गैस लीक होने की सूचना मिलते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और सभी छात्राओं को सुरक्षित नीचे उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सीआईएसएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

सुरक्षा के मद्देनजर सीआईएसएफ ने एचआरडीसी चौक के आसपास यातायात को डायवर्ट कर दिया, जबकि फायर सर्विस की टीम ने मोर्चा संभालते हुए गैस रिसाव पर नजर बनाए रखी।

काफी देर तक सिलेंडरों से गैस निकलती रही, जिससे आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि गैस में आग नहीं लगी और कोई जनहानि नहीं हुई।

एसपी क्राइम हरिद्वार निशा यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सभी छात्राएं सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जांच की जा रही है।

वहीं, चलती बस से सीएनजी सिलेंडर खुलकर गिरने की घटना ने भूमानंद नर्सिंग कॉलेज की बसों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

ALSO READ  मनसा देवी हादसे के घायलों से मिले सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, AIIMS ऋषिकेश में जाना उपचार का हाल, भरोसा दिलाया हरसंभव मदद का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 1
Users Today : 231
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 4 1
Users Today : 231
Users Yesterday : 861