न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में वाहन चोरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा प्रहार, पथरी पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़; दो शातिर चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद”

“हरिद्वार में वाहन चोरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा प्रहार, पथरी पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़; दो शातिर चोर गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में अधिकांश हीरो स्प्लेंडर और एक डिस्कवर मोटरसाइकिल शामिल है।

जानकारी के अनुसार, 21 जून 2026 को थाना पथरी में मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने थानाध्यक्ष पथरी को चोरी गई मोटरसाइकिलों की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया और मैनुअल पुलिसिंग के साथ-साथ डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।

जांच के दौरान मिली अहम जानकारियों के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घुण्टी चौक जाने वाले मार्ग से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधांशु पुत्र पवन और मनीत पुत्र श्याम सिंह, निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक महेन्द्र पुंडीर, अपर उपनिरीक्षक जसवन्त बिष्ट तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने अंजाम दिया।

ALSO READ  "नशे के सौदागरों पर SSP नवनीत सिंह का बड़ा वार: PIT NDPS एक्ट में तस्कर परवेज उर्फ छोटा गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368