न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » कार्यवाही » “ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 22 वर्षीय तस्कर 4.62 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, कलियर पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा”

“ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 22 वर्षीय तस्कर 4.62 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार, कलियर पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की/कलियर। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली कलियर पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 जून 2026 को कोतवाली कलियर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान अब्दाल साहब रोड, इमलीखेड़ा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुश (22 वर्ष) पुत्र फकीरचंद निवासी पीरपुरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से वेल्डर है, लेकिन अधिक मुनाफा कमाने और अपने नशे के खर्च पूरे करने के लिए स्मैक तस्करी करने लगा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कलियर में मुकदमा संख्या 131/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शहजाद अली, उपनिरीक्षक विनोद कुमार तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने अंजाम दिया।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ALSO READ  "जिलाधिकारी के सख़्त निर्देश पर खनन माफिया पर गाज़! हरिद्वार में खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज़ और स्टोन क्रेशर पर ताला"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 7
Users Today : 209
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 7
Users Today : 209
Users Yesterday : 1368