न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़ा परिवार, बहादराबाद पुलिस बनी देवदूत! चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने मिनटों में कराया मिलन” “उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 20 लाख से अधिक नोटिस पहुंचे मतदाताओं तक” “उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात! सीएम धामी के साथ NCC महानिदेशक की अहम बैठक, सीमांत क्षेत्रों तक होगा NCC का मेगा विस्तार” “उत्तराखंड में हाई अलर्ट! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का बड़ा आदेश—24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलो” “दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर को मिली रफ्तार! 716 करोड़ की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया निरीक्षण” “चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार! कर्णप्रयाग-सिमली में बनेंगी हाईटेक पार्किंग, धामी सरकार का बड़ा मास्टर प्लान”
Home » निर्देश » “कचरा फैलाने वालों की अब खैर नहीं! नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन प्लान, बल्क वेस्ट जनरेटर्स पर कसेगा शिकंजा”

“कचरा फैलाने वालों की अब खैर नहीं! नगर आयुक्त का बड़ा एक्शन प्लान, बल्क वेस्ट जनरेटर्स पर कसेगा शिकंजा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के दृष्टिगत नगर निगम हरिद्वार में नगर आयुक्त नंदन कुमार की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, मनोज कुमार, धीरेंद्र सेमवाल, विकास झाझर, श्री सुरेंद्र कुमार तथा एसबीएम विशेषज्ञ श्री मनीष दुबे उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत गार्बेज फ्री सिटी एवं वॉटर प्लस मानकों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा नगर निगम की रैंकिंग में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

नगर आयुक्त द्वारा विशेष रूप से बल्क वेस्ट जनरेटर्स के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बल्क वेस्ट जनरेटर्स को निर्धारित प्रारूप पर नोटिस जारी करने तथा उनका ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में निर्देशित किया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के अनुसार अपने स्तर पर गीले कचरे का निस्तारण न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर्स के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी संबंधित इकाइयों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।

एसबीएम विशेषज्ञ मनीष दुबे द्वारा जानकारी दी गई कि जिन संस्थानों अथवा इकाइयों द्वारा प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक ठोस अपशिष्ट उत्पन्न किया जाता है,

अथवा जिनका क्षेत्रफल 20,000 वर्गमीटर या उससे अधिक है, या जो प्रतिदिन 40,000 लीटर से अधिक जल का उपभोग करते हैं, उन्हें बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे सभी संस्थानों के लिए अपने परिसर में ही गीले कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण एवं ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

बैठक के दौरान नगर क्षेत्र की समग्र सफाई व्यवस्था एवं नाला सफाई कार्यों की भी समीक्षा की गई। सभी सफाई निरीक्षकों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके क्षेत्रों में अधिकांश नालों की एक से अधिक बार सफाई कराई जा चुकी है,

जबकि कुछ क्षेत्रों में निविदा के माध्यम से नाला सफाई कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को वर्षा ऋतु एवं आगामी आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए नालों की समयबद्ध सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रत्येक स्तर पर उत्तरदायित्व तय किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर्स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 0 0
Users Today : 283
Users Yesterday : 1234
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 8 8 0 0
Users Today : 283
Users Yesterday : 1234