न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » शिविर » “हरिद्वार में जनकल्याण का महाकुंभ: आयुष्मान कार्ड, आवास, किसान सम्मान निधि समेत दर्जनों योजनाओं का मिलेगा लाभ, डीएम ने जारी किया शेड्यूल”

“हरिद्वार में जनकल्याण का महाकुंभ: आयुष्मान कार्ड, आवास, किसान सम्मान निधि समेत दर्जनों योजनाओं का मिलेगा लाभ, डीएम ने जारी किया शेड्यूल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से दिनांक 17 जून 2026 से 20 जून 2026 तक विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शिविरों की तिथियां निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि के अनुसार शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। प्रत्येक स्थल पर नोडल एवं सहायक अधिकारियों की तैनाती कर कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के सार्वजनिक स्थलों, नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत एवं विकास खंड कार्यालयों सहित प्रमुख स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए।

उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, लखपति दीदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाले लाभार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु समयबद्ध रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

शहरी क्षेत्र में शिविरों का आयोजन इस प्रकार किया जाएगा—

17 जून 2026: नगर निगम हरिद्वार, शिवालिक नगर, पिरान कलियर

18 जून 2026: नगर निगम रुड़की, नगर पालिका मंगलौर, नगर पंचायत इमली खेड़ा, रामपुर

ALSO READ  "कैंसर के खिलाफ जंग: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा हरिद्वार में जागरूकता और सेवा का संकल्प"

19 जून 2026: नगर पालिका लक्सर, नगर पंचायत पाडली गुर्जर, डंडेरा, झबरेड़ा

20 जून 2026: नगर पालिका भगवानपुर, नगर पंचायत लंढौरा, सुल्तानपुर

ग्रामीण क्षेत्र (विकास खंड स्तर) पर शिविरों का आयोजन—

17 जून 2026: विकास खंड बहादराबाद, रुड़की

18 जून 2026: विकास खंड लक्सर

19 जून 2026: विकास खंड खानपुर, नारसन

20 जून 2026: विकास खंड भगवानपुर

इन शिविरों में आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण एवं लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 2 0
Users Today : 212
Users Yesterday : 1368