न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन
Home » हादसा » “हरिद्वार के विष्णु घाट पर बड़ा हादसा टला: गंगा की तेज धारा में बह गया हरदोई का किशोर, जल पुलिस और आपदा राहत दल के जांबाजों ने जान जोखिम में डालकर मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाला”

“हरिद्वार के विष्णु घाट पर बड़ा हादसा टला: गंगा की तेज धारा में बह गया हरदोई का किशोर, जल पुलिस और आपदा राहत दल के जांबाजों ने जान जोखिम में डालकर मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाला”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विष्णु घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक किशोर अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर तैनात जल पुलिस एवं आपदा राहत दल की त्वरित कार्रवाई के चलते किशोर को सकुशल बचा लिया गया।

स्नान के दौरान फिसला किशोर

जानकारी के अनुसार मुनीम पुत्र श्री सोरीन, निवासी ग्राम प्यानी चुंगी, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), सोमवार शाम करीब 4:10 बजे विष्णु घाट पर गंगा स्नान कर रहा था।

इसी दौरान वह रेलिंग के पार जाकर स्नान करने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। घटना को देखकर घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

जल पुलिस ने चलाया तत्काल रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी जल पुलिस (आपदा राहत दल) सक्रिय हो गई। राहत दल के जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और गंगा की तेज धारा में बह रहे किशोर तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जवानों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

राहत दल की सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। किशोर को सुरक्षित बचाए जाने के बाद उसके परिजनों और मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।

श्रद्धालुओं ने की सराहना

मौके पर मौजूद लोगों ने जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवानों के साहसिक कार्य की जमकर प्रशंसा की। श्रद्धालुओं ने कहा कि जवानों की सतर्कता और तत्परता के कारण एक परिवार का चिराग बुझने से बच गया।

ALSO READ  "हरिद्वार में तेज रफ्तार का तांडव: भेलकर्मी की कार ने सब्जीवाले को रौंदा, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज घटना"

सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा रेलिंग के पार जाकर स्नान न करें। पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस एवं आपदा राहत दल हर समय मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 5 5
Users Today : 147
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 5 5
Users Today : 147
Users Yesterday : 1368