न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: नशे के सौदागरों पर धामी सरकार का डबल अटैक! तस्करों पर शिकंजा, स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता की लहर BIG BREAKING:: अकबरपुर कालसो में विकास की नई सौगात, विधायक ममता राकेश ने किया नाले का उद्घाटन BIG BREAKING:: जटवाड़ा से शिवालिकनगर तक विकास की नई चमक, ₹2.68 करोड़ से सड़क का होगा भव्य कायाकल्प—विधायक आदेश चौहान ने किया शुभारंभ BIG BREAKING:: “इश्क में आया ट्विस्ट ऐसा, पत्नी ने बताया राज… पति ने बना डाला हत्या का प्लान, हरिद्वार पुलिस ने दंपति को दबोचा!”
Home » सहारा » “सोमवती अमावस्या की लाखों की भीड़ में बिछड़ीं “बुढ़ी मम्मा”, हरिद्वार पुलिस बनी सहारा; अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू”

“सोमवती अमावस्या की लाखों की भीड़ में बिछड़ीं “बुढ़ी मम्मा”, हरिद्वार पुलिस बनी सहारा; अपनों से मिलते ही छलके खुशी के आंसू”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे।

भारी भीड़ के बीच जहां पुलिस और प्रशासन व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे, वहीं हरिद्वार पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल भी पेश की।

मेला क्षेत्र में स्नान के दौरान एक बुजुर्ग महिला, जिन्हें लोग प्यार से “बुढ़ी मम्मा” कहकर बुलाते हैं, अपने परिजनों से बिछड़ गईं। भीड़भाड़ के कारण वह घबरा गईं और अपने परिवार का कोई सदस्य उन्हें दिखाई नहीं दिया।

सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल बुजुर्ग महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उनके परिजनों की तलाश शुरू कर दी।

काफी प्रयासों और सूझबूझ के बाद पुलिस ने महिला के परिवार का पता लगाया और उन्हें सकुशल उनके परिजनों से मिला दिया। अपनों को सामने देखकर बुजुर्ग महिला की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। भावुक क्षणों के बीच उन्होंने कांपते हाथों से पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद दिया।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हरिद्वार पुलिस केवल कानून व्यवस्था संभालने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

ALSO READ  "मुख्यमंत्री धामी बने दुख की घड़ी में सहारा — दिवंगत सोमेंद्र बोहरा के परिवार को ₹10 लाख की सहायता, संवेदनाओं से भरा मानवीय कदम!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 2 1
Users Today : 113
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 2 2 1
Users Today : 113
Users Yesterday : 1368