न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » संकल्प » “हरिद्वार मुक्केबाजी संघ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, आम बैठक में कोच और बॉक्सरों को ट्रैकसूट-टीशर्ट देकर किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लिया संकल्प”

“हरिद्वार मुक्केबाजी संघ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, आम बैठक में कोच और बॉक्सरों को ट्रैकसूट-टीशर्ट देकर किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लिया संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार मुक्केबाजी संघ की आम बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों से आए मुक्केबाजी प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर 3 मई 2026 को आयोजित जिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए ट्रैकसूट एवं टी-शर्ट वितरित किए गए।

कार्यक्रम में संघ के कोषाध्यक्ष सुधीर जोशी, राष्ट्रीय कवि संगम हरिद्वार के जिलाध्यक्ष एवं हरिद्वार मुक्केबाजी संघ के सह सचिव राकेश चौधरी तथा संघ के सचिव नवीन चौहान ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट और टी-शर्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सह सचिव राकेश चौधरी ने कहा कि हरिद्वार मुक्केबाजी संघ समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं,

बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख भी देते हैं। संघ का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को मुक्केबाजी से जोड़कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

बैठक के दौरान विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें राधे-राधे बॉक्सिंग अकादमी के जेपी सैनी, आदित्य सैनी एवं सूरज कुमार, प्रहार बॉक्सिंग क्लब के किसन सिंह महर, पतंजलि कन्या गुरुकुलम की अश्वनी शर्मा, एलीवेट फिटनेस एवं बॉक्सिंग अकादमी के संगीत जोशी तथा वॉरियर बॉक्सिंग अकादमी रुड़की के दुष्यंत चौधरी एवं देवांश चौधरी को ट्रैकसूट और टी-शर्ट प्रदान किए गए।

ALSO READ  "हरिद्वार के रोहालकी गांव में आर्य समाज मंदिर में युवाओं ने धारण किया उपनयन संस्कार, यज्ञ की अग्नि में लिया सत्य, सेवा और संस्कार निभाने का संकल्प, वैदिक मंत्रों की गूंज से गूंज उठा परिसर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 7
Users Today : 209
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 7
Users Today : 209
Users Yesterday : 1368