न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान
Home » Uncategorized » “उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व”

“उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य की हज कमेटी में पहली बार तीन महिलाओं को नामित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर कोटद्वार की पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को समिति में शामिल किया गया है। राज्य गठन के बाद यह पहली बार है जब मुस्लिम महिलाओं को इस स्तर पर प्रतिनिधित्व मिला है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं भी हज यात्रा करती हैं, इसलिए उनकी भागीदारी और राय को हज संबंधित निर्णयों में शामिल करना जरूरी है। इससे पहले सरकार ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो की नियुक्ति कर समान दिशा में कदम उठाया था।

इसके अतिरिक्त लक्सर के विधायक शहजाद समेत जिशान अहमद, हसीब अहमद, समीर जाफरी सहित कई अन्य सदस्यों को भी समिति में स्थान मिला है। इस फैसले को राज्यभर में सराहना मिल रही है और इसे महिला समानता तथा भागीदारी को बढ़ावा देने वाली सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

ALSO READ  गगनयान की तैयारी से भारत आत्मनिर्भर और अग्रणी अंतरिक्ष राष्ट्र की ओर अग्रसर: त्रिवेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 7 4
Users Today : 819
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 7 4
Users Today : 819
Users Yesterday : 1179