न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » बैठक » “हरिद्वार में वित्तीय क्रांति की तैयारी! 15 जून से 15 जुलाई तक 318 ग्राम पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, हर पात्र परिवार को मिलेगा बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ”

“हरिद्वार में वित्तीय क्रांति की तैयारी! 15 जून से 15 जुलाई तक 318 ग्राम पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप, हर पात्र परिवार को मिलेगा बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र समेत विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों तथा संबंधित हितधारकों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में जनपद स्तर पर अभियान के सफल संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई।

वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS), भारत सरकार के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार की सभी 318 ग्राम पंचायतों में दिनांक 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक “फाइनेंशियल इन्क्लूजन सैचुरेशन कैंप” का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ते हुए वित्तीय समावेशन को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी बैंकों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कैंपों में पात्र व्यक्तियों को बैंक खाते खोलने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने, डिजिटल बैंकिंग, आधार सीडिंग, नामांकन, सीकेवाईसी, पुनः केवाईसी सहित अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी संबंधित संस्थाओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने ग्राम पंचायत स्तर पर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा वित्तीय समावेशन के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

एलडीएम दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा जनपद के सभी बैंकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस महत्वाकांक्षी अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वित्तीय समावेशन के राष्ट्रीय उद्देश्य को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा मिशन—इंटर्नशिप, यूथ पार्लियामेंट, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार से जुड़ेगा हर युवा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 5 4
Users Today : 246
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 5 4
Users Today : 246
Users Yesterday : 1368