न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बीएचईएल हरिद्वार की बड़ी उपलब्धि! कैगा परियोजना के लिए 700 मेगावाट का स्वदेशी टीजी स्टेटर रवाना BIG BREAKING:: ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर डीएम का चाबुक! 40.5% काम पर फटकार, 21 करोड़ होल्ड करने पर मचा हड़कंप BIG BREAKING:: लव शर्मा के नामित पार्षद बनते ही समर्थकों में खुशी की लहर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्वच्छता पर DM मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन प्लान, घर-घर कचरा संग्रहण से 4-Way Segregation तक सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: कुंभ 2027 की तैयारियों पर कांग्रेस पार्षदों का बड़ा दांव, मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर विकास कार्यों का सौंपा प्रस्ताव BIG BREAKING :: मासूम की मौत से रावली महदूद में मचा हड़कंप, विकास कार्यों पर उठे सवाल; मौके पर पहुंचे महंत शुभम गिरी, बोले—न्याय की लड़ाई होगी तेज!
Home » कार्यवाही » “सिडकुल में पुलिस का बड़ा एक्शन: होटल के बाहर अश्लील हरकतें कर रहीं 5 महिलाएं हिरासत में, पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर पर भी छापा”

“सिडकुल में पुलिस का बड़ा एक्शन: होटल के बाहर अश्लील हरकतें कर रहीं 5 महिलाएं हिरासत में, पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर पर भी छापा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है।पुलिस ने यह कार्रवाई राठौर प्लाजा होटल के सामने की, जहां महिलाओं पर राहगीरों और स्थानीय लोगों के सामने अश्लील हरकतें करने का आरोप है। इसके साथ ही पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस ने छापेमारी की।

 शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले लोगों को देखकर आपत्तिजनक और अशोभनीय हरकतें कर रही हैं।इससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया।महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का सत्यापन किया। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से पांच महिलाओं को मौके से हिरासत में ले लिया गया।

 सार्वजनिक शालीनता और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी महिलाओं के खिलाफ मु0अ0सं0-228/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इसी अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की। हालांकि पुलिस ने छापेमारी से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी है।

ALSO READ  "सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: झबरेड़ा में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दिया सख्त संदेश"

पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थानाध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि थाना सिडकुल क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं ऐसी गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस टीम। 

1. अजय शाह, थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल

2. ⁠प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

3. ⁠महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी

4. ⁠अन्य पुलिस कर्मचारीगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 6 1
Users Today : 110
Users Yesterday : 849
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 4 6 6 1
Users Today : 110
Users Yesterday : 849