न्यूज़ फ्लैश
“छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 सितम्बर तक भरें फॉर्म और उठाएं लाभ” “हरिद्वार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का आगाज: 1715 बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर बांटे गणना फार्म, मतदाता सूची के डिजिटल अद्यतन की प्रक्रिया हुई तेज, 7 जुलाई तक पूरा होगा कार्य” “40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार को मिला नया नेतृत्व, आईपीएस आयुष अग्रवाल ने संभाली कमान, जवानों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार” “चार साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था शातिर आरोपी, ठिकाने बदल-बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा, आखिरकार 5 हजार का इनामी धोखाधड़ी आरोपी हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढ़ा।” “जनता की अदालत में प्रशासन जवाबदेह: 85 शिकायतों पर सुनवाई, 43 का तत्काल निस्तारण; सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सीडीओ का सख्त अल्टीमेटम” “मतदाता सूची के महाअभियान का आगाज़: मुख्यमंत्री धामी ने भरा गणना प्रपत्र, 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेगा निर्वाचन आयोग का विशेष अभियान”
Home » आवेदन » “छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 सितम्बर तक भरें फॉर्म और उठाएं लाभ”

“छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन शुरू, 30 सितम्बर तक भरें फॉर्म और उठाएं लाभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर 02 जून 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक, बैंक तथा अन्य आवश्यक जानकारी सही ढंग से भरनी होगी।

विभाग ने सभी शिक्षण संस्थानों से भी पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और समय से आवेदन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

170 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 6 3 0 6
Users Today : 4
Users Yesterday : 776

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 6 3 0 6
Users Today : 4
Users Yesterday : 776