(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस लगातार अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।
इसी क्रम में रानीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार जनपदभर में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 01 जून 2026 की रात्रि को रानीपुर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान प्रमिला गेस्ट हाउस के सामने रामधाम जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया।
पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक की पहचान शिवकुमार पुत्र पूज्जन, निवासी रामधाम कॉलोनी, झंडा चौक, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई। आरोपी की उम्र 19 वर्ष बताई गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था, जिसे समय रहते दबोच लिया गया।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 190/26, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल हरीश राणा एवं कांस्टेबल उदय चौहान शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों और संदिग्ध तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


























Users Today : 330
Users Yesterday : 1072
