(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों की 6-7 बाइक सवार युवकों से मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार युवकों ने हरियाणा के पानीपत निवासी अजय को गोली मार दी।
घायल अजय को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कनखल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर मुख्य आरोपी शिवराज को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित पकड़ लिया।
इसके बाद आदित्य कुमार, हेमंत कुमार और वंश गुप्ता को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
SSP हरिद्वार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।











































Users Today : 348
Users Yesterday : 1253






