न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » निरीक्षण » “देहरादून से दिखेगा कांग्रेस का दम! राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले नेताओं की बड़ी बैठक, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप”

“देहरादून से दिखेगा कांग्रेस का दम! राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले नेताओं की बड़ी बैठक, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को दिया अंतिम रूप”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal तथा वरिष्ठ नेता Harak Singh Rawat ने शनिवार को देहरादून स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कांग्रेस नेताओं ने नीरजा ग्रीन्स, आईएसबीटी हरिद्वार बाईपास रोड (डी-मार्ट के निकट) स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।

इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी Kumari Selja, सह प्रभारी Surender Sharma, सह प्रभारी Manoj Yadav तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल, यातायात प्रबंधन एवं आम जनता की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटा हुआ है।वहीं वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के आगमन को लेकर प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और यह आयोजन प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देने का कार्य करेगा।निरीक्षण के दौरान नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा, जनभागीदारी तथा संगठनात्मक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने पर जोर दिया।

ALSO READ  "कुंभ प्रशिक्षण के तृतीय चरण का भव्य समापन, आईजी ट्रेनिंग ने सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र का किया गहन निरीक्षण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 4
Users Today : 11
Users Yesterday : 728