न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » लहर » “हरिद्वार के अलीपुर गांव के बेटे वंश राजपूत ने रचा इतिहास, भारतीय आर्मी में चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर, परिवार और ग्रामवासियों ने जताया गर्व”

“हरिद्वार के अलीपुर गांव के बेटे वंश राजपूत ने रचा इतिहास, भारतीय आर्मी में चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर, परिवार और ग्रामवासियों ने जताया गर्व”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के अलीपुर गांव के लिए गर्व और सम्मान का क्षण तब आया, जब गांव के बेटे वंश राजपूत का चयन भारतीय आर्मी में हुआ।

वंश अलीपुर निवासी श्री मिंटू सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।वंश बचपन से ही मेहनती, अनुशासित और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ देश सेवा का सपना भी संजोए रखा।

भारतीय सेना में भर्ती होने की प्रेरणा उन्हें बचपन से ही मिली और उन्होंने कठिन परिश्रम व लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

उनकी सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बन गई है। गांव के लोगों का कहना है कि वंश ने युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

वंश राजपूत की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामवासियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने भी वंश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गांव में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है और लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।

ALSO READ  बहादराबाद सहकारी समिति में नई ऊर्जा की दस्तक: किसान नेता अनिल चौहान बने निर्विरोध सभापति, सुशांत चौहान उपाध्यक्ष—किसानों में उम्मीदों की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 2 0
Users Today : 241
Users Yesterday : 522