न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला
Home » लहर » बहादराबाद सहकारी समिति में नई ऊर्जा की दस्तक: किसान नेता अनिल चौहान बने निर्विरोध सभापति, सुशांत चौहान उपाध्यक्ष—किसानों में उम्मीदों की लहर

बहादराबाद सहकारी समिति में नई ऊर्जा की दस्तक: किसान नेता अनिल चौहान बने निर्विरोध सभापति, सुशांत चौहान उपाध्यक्ष—किसानों में उम्मीदों की लहर

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति बहादराबाद के सभापति पद पर किसान नेता अनिल चौहान तथा उपाध्यक्ष पद पर सुशांत चौहान के निर्विरोध निर्वाचन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय किसानों, समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह चयन क्षेत्र के विकास, सहकारिता की मजबूती और किसानों की बेहतरी के नए द्वार खोलेगा।अनिल चौहान लंबे समय से किसानों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। उनकी छवि एक कर्मठ और समर्पित किसान नेता की रही है, जिसने उन्हें सर्वसम्मति का समर्थन दिलाया। निर्विरोध चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि सहकारिता की भूमिका ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और वह इस संस्था के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि समिति किसानों की सभी समस्याओं—बीज, खाद, ऋण, विपणन, और फसल उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों—का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी।अनिल चौहान ने यह भी कहा कि वह सहकारिता विभाग की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी किसानों तक पहुँचाने के साथ उन्हें लाभान्वित करेंगे। आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी सब्सिडी, सहकारी ऋण सुविधाओं और फसल सुरक्षा योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना उनकी कार्ययोजना का मुख्य हिस्सा होगा।उपाध्यक्ष सुशांत चौहान ने भी धन्यवाद देते हुए कहा कि समिति को पारदर्शी और किसान हितैषी तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि टीमवर्क के साथ वह क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर विशेष ध्यान देंगे।समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवा और ऊर्जावान नेतृत्व से उम्मीदें बड़ी हैं। उनका निर्विरोध चयन इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के किसान एक मजबूत, सक्रिय और विकासोन्मुख सहकारी समिति देखना चाहते हैं।

ALSO READ  ममता चौहान बनीं ज्वालापुर सहकारी गन्ना विकास समिति की नई अध्यक्ष, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 9 0
Users Today : 915
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 9 0
Users Today : 915
Users Yesterday : 902