न्यूज़ फ्लैश
“सरिता देवी की पुकार पर तुरंत एक्शन! सीएम धामी ने शिविर में ही दिलाई झंगोरा प्रोसेसिंग मशीन, हजारों लोगों की शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान” “उत्तराखंड बनेगा देश-दुनिया का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन! मुख्यमंत्री धामी बोले— ‘Wed in Uttarakhand’ से पर्यटन, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार” “ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 71 लाख से ज्यादा मतदाता शामिल, नाम जुड़वाने-हटवाने का आखिरी मौका, सीईओ ने राजनीतिक दलों को दी बड़ी जिम्मेदारी” “हरिद्वार में दरिंदगी का पर्दाफाश: घर में घुसकर महिला से गैंगरेप और लूट, चार आरोपी दबोचे, तमंचा-चाकू और लूट का सामान बरामद” “कांवड़ मेला-2026: शंकराचार्य चौक से रुड़की तक डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का मेगा निरीक्षण, 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने का अल्टीमेटम” “माँ के नाम एक पेड़, प्रकृति के नाम जीवन” — एसबीआई बहादराबाद के शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर की अनूठी पहल, हरेला पर्व पर दिया हरियाली बढ़ाने का बड़ा संदेश”
Home » मुलाकात » “प्रियंका गांधी से ज्योति रौतेला की खास मुलाकात से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति, चुनावी रण में महिला शक्ति पर कांग्रेस का बड़ा दांव!”

“प्रियंका गांधी से ज्योति रौतेला की खास मुलाकात से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति, चुनावी रण में महिला शक्ति पर कांग्रेस का बड़ा दांव!”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने नई दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

राजधानी दिल्ली स्थित 10 जनपथ में हुई इस अहम बैठक के बाद प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बैठक के दौरान उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, महिला कांग्रेस संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भागीदारी और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

“महिला शक्ति ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगी”

बैठक के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि आगामी चुनाव में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पार्टी के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।

प्रियंका गांधी ने संगठन के पदाधिकारियों को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाने की सलाह दी।

ज्योति रौतेला ने इस दौरान प्रियंका गांधी को देवभूमि उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे प्रियंका गांधी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। माना जा रहा है कि आने वाले समय में प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर सकता है।

“भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता के बीच जाएगी कांग्रेस”

मुलाकात के बाद ज्योति रौतेला ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार पर नजर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है और भाजपा सरकार के कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई तथा जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जाएगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारियों के बीच हुई यह मुलाकात कांग्रेस की चुनावी रणनीति का बड़ा संकेत मानी जा रही है।

खासतौर पर महिला नेतृत्व, युवा भागीदारी और जमीनी मुद्दों के जरिए कांग्रेस आगामी चुनावी माहौल को धार देने की तैयारी में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 9 4 1 6
Users Today : 196
Users Yesterday : 749
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 0 9 4 1 6
Users Today : 196
Users Yesterday : 749