न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बजने से पहले आयोग अलर्ट, दो दिवसीय हाईलेवल बैठक में चुनावी तैयारियों का महा-मंथन! BIG BREAKING:: हरिद्वार में कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 2 प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल; 13 किलो आटा मौके पर कराया नष्ट! BIG BREAKING:: धामी का अधिकारियों को दोटूक अल्टीमेटम! सड़कें गड्ढामुक्त करो, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी सीधी कार्रवाई, कुंभ-2027 की हर सप्ताह होगी समीक्षा BIG BREAKING:: डोभाल पर टिप्पणी से भड़के मदन कौशिक, राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल! बोले— उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस बताए बयान से सहमत है या नहीं? BIG BREAKING:: भैंस चुराकर नहीं बच पाया चोर! पथरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को दबोचा, झाबरी से चोरी की भैंस बरामद; साथियों की तलाश जारी BIG BREAKING:: हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्य पहचान तैयार, CM धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत का किया लोकार्पण
Home » निर्देश » “कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! मेलाधिकारी सोनिका का अफसरों को सख्त अल्टीमेटम — तय समय में पूरे करें काम, देरी हुई तो योजनाएं होंगी निरस्त और धनराशि जाएगी दूसरे कार्यों में”

“कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! मेलाधिकारी सोनिका का अफसरों को सख्त अल्टीमेटम — तय समय में पूरे करें काम, देरी हुई तो योजनाएं होंगी निरस्त और धनराशि जाएगी दूसरे कार्यों में”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भारत सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष हाल ही में जारी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियों के अनुरूप कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए।सीसीआर सभागार में आयोजित बैठक में मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला जैसे विशाल एवं समयबद्ध आयोजन में सभी विभागों को गंभीरता एवं समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन योजनाओं की निविदाएं प्रथम प्रयास में स्वीकृत नहीं हो पाई हैं तथा जिनमें पुनः निविदा प्रक्रिया आवश्यक है,

उनकी कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विभागों द्वारा निविदा प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब किया जाएगा, उन योजनाओं की स्वीकृति निरस्त कर उनकी धनराशि अन्य आवश्यक एवं प्राथमिक कार्यों में उपयोग की जाएगी।मेलाधिकारी ने कहा कि जो कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाना संभव नहीं हैं, उन पर विभाग अनावश्यक रूप से अपने संसाधन एवं समय जाया न करें तथा प्राथमिकता वाले कार्यों को तेजी से पूरा करें।

उन्होंने आगामी वर्ष होने वाले कुंभ आयोजन को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में गतिमान सभी परियोजनाओं को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बरसात प्रारंभ होने से पूर्व कार्यों में अधिकतम प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केएफडब्लू वित्त पोषित सीवरेज योजना से संबंधित कार्यों को आगामी 30 जून तक पूर्ण करने तथा इससे प्रभावित सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का कार्य भी बिना विलंब पूरा करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  BIG BREAKING:: कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विधायक आदेश चौहान ने किया घाट निर्माण का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को भूपतवाला क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण एवं मरम्मत की कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए।

मेलाधिकारी ने वित्त नियंत्रक को निर्देशित किया कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं के लिए हाल ही में जारी स्वीकृतियों के अनुरूप संबंधित विभागों को प्रथम किश्त की धनराशि कार्यादेश निर्गत होते ही उपलब्ध करा दी जाए, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की वित्तीय बाधा उत्पन्न न हो।

बैठक में विद्युत व पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्यों के साथ ही अस्थायी बस अड्डों के विकास तथा विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

खाद्य आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि कुंभ मेला-2027 के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए आवश्यक खाद्यान्न की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा भारत सरकार को भेजी गई मांग के अनुरूप खाद्यान्न वितरण की अग्रिम कार्ययोजना तैयार कर ली जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल, नगर आयुक्त नंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक जीआरपी अरुणा भारती, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 0
Users Today : 251
Users Yesterday : 522
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 8 7 3 0
Users Today : 251
Users Yesterday : 522