न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:स्विफ्ट कार से खुला ₹2.75 करोड़ की डिजिटल मनी ट्रेल का राज! हरिद्वार पुलिस ने “मगध साइबर गैंग” के 5 शातिरों को दबोचा, 35 ATM कार्ड और 18 मोबाइल बरामद BIG BREAKING:टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM धामी ने की पूजा-अर्चना Big barking:डीपीएस दौलतपुर के शटलरों का धमाकेदार प्रदर्शन, तीन रजत पदकों से चमका स्कूल Big barking:देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के विभाग बदले—जिम्मेदारियों में बड़ा उलटफेर! Big barking:CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल से बेलड़ा बनेगा स्वच्छता का मॉडल, महिलाओं की भागीदारी से कूड़ा प्रबंधन को नई उड़ान “बागेश्वर से गूंजेगा सनातन का जयघोष! संतों ने CM धामी को दिया पवित्र छड़ी यात्रा का न्योता, धार्मिक आस्था के रंग में रंगेगा उत्तराखंड”
Home » अभियान » “हरिद्वार में चुनावी तैयारियों का बिगुल! विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का संकल्प”

“हरिद्वार में चुनावी तैयारियों का बिगुल! विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) 2026 के अंतर्गत हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में ईआरओ/उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित सुपरवाइजर,बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे

तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन करेंगे इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।उन्होंने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित प्रपत्रों, समयबद्ध कार्यवाही एवं समन्वय के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार नरेश कुमार हल्दियानी, श्री संतोष रावत, प्रकाश चंद देवराणी,तहसीलदार सचिन कुमार की उपस्थिति में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया तथा निर्वाचन कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 2 1 6 7
Users Today : 620
Users Yesterday : 850
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 2 1 6 7
Users Today : 620
Users Yesterday : 850