न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » श्रद्धांजलि » “राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए कांग्रेसी, ऋषिकुल कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा में गूंजे डिजिटल इंडिया और युवा शक्ति के विज़न के चर्चे”

“राजीव गांधी को याद कर भावुक हुए कांग्रेसी, ऋषिकुल कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा में गूंजे डिजिटल इंडिया और युवा शक्ति के विज़न के चर्चे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। कांग्रेसजनों ने मध्य हरिद्वार स्थित ऋषिकुल कार्यालय पर आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया और एक संगोष्ठी का आयोजन किया।

संगोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में एक बेहद भावुक और महत्वपूर्ण दिन है।आज ही के दिन सन् 1991 में हमने अपने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को खो दिया था।

जब 1984 में उन्होंने मात्र 40 वर्ष की आयु में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला, तब देश के सामने कई चुनौतियाँ थीं लेकिन उनके पास युवाओं का जोश और भविष्य की एक स्पष्ट सोच थी।

आज हम जिस डिजिटल इंडिया पर गर्व करते हैं, जिस मोबाइल और कंप्यूटर क्रांति का आनंद ले रहे हैं, उसकी नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी। उस दौर में जब लोग कंप्यूटर को रोज़गार के लिए खतरा मानते थे, राजीव जी ने भांप लिया था कि आने वाला समय तकनीक का है।

संजय सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने युवाओं की शक्ति पर भरोसा किया और संविधान में संशोधन करके मतदान की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया, ताकि देश के फैसले में युवाओं की भागीदारी बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि सत्ता का विकेंद्रीकरण कर उन्होंने लोकतंत्र को गांवों और जमीन स्तर तक पहुँचाया, जिससे आज हमारी पंचायतें मजबूत हैं।

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के होनहार बच्चों को बेहतरीन और मुफ्त शिक्षा मिल सके, इसके लिए उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि
श्रद्धांजलि देने वालों में अनंत पांडेय, धर्मराज सैनी, जवाहर चावला, दीपक कोरी, राजू चित्कारा, नितिन कश्यप, सागर बेनीवाल, देवेंद्र गैरोला, पुष्पनाथ शर्मा, राहुल चौहान, राजबीर सैनी, अवनीश राठौर, सोम पाल, आनंद राठौर, चन्दन शर्मा, कमल सैनी, जावेद आलम, मुकुल शर्मा, सूरज कश्यप, पप्पू राम, शिवम बाल्मीकि, सागर राजपूत, राजीव जोशी, तीर्थ भाटिया, सतीश प्रजापति आदि उपस्थित थे।

ALSO READ  "खंडूड़ी और जसपाल राणा के निधन पर धामी कैबिनेट शोकाकुल, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 7
Users Today : 429
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 7
Users Today : 429
Users Yesterday : 836