न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:स्विफ्ट कार से खुला ₹2.75 करोड़ की डिजिटल मनी ट्रेल का राज! हरिद्वार पुलिस ने “मगध साइबर गैंग” के 5 शातिरों को दबोचा, 35 ATM कार्ड और 18 मोबाइल बरामद BIG BREAKING:टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, CM धामी ने की पूजा-अर्चना Big barking:डीपीएस दौलतपुर के शटलरों का धमाकेदार प्रदर्शन, तीन रजत पदकों से चमका स्कूल Big barking:देहरादून में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के विभाग बदले—जिम्मेदारियों में बड़ा उलटफेर! Big barking:CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र की पहल से बेलड़ा बनेगा स्वच्छता का मॉडल, महिलाओं की भागीदारी से कूड़ा प्रबंधन को नई उड़ान “बागेश्वर से गूंजेगा सनातन का जयघोष! संतों ने CM धामी को दिया पवित्र छड़ी यात्रा का न्योता, धार्मिक आस्था के रंग में रंगेगा उत्तराखंड”
Home » खुशियां » “डांट से नाराज होकर घर छोड़ गईं दो सगी बहनें, पुलिस की मुस्तैदी से दरगाह क्षेत्र से सकुशल बरामद — मां की आंखों में लौट आई खुशी”

“डांट से नाराज होकर घर छोड़ गईं दो सगी बहनें, पुलिस की मुस्तैदी से दरगाह क्षेत्र से सकुशल बरामद — मां की आंखों में लौट आई खुशी”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। घर से लापता दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटियों के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए सराहना की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकर्रबपुर निवासी फैजान आलम ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी दो नाबालिग बेटियां 16 मई को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर एक टीम का गठन किया। टीम ने कलियर और रुड़की क्षेत्र के आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तलाश अभियान चलाकर 20 मई को दोनों बहनों को दरगाह क्षेत्र से सकुशल बरामद कर जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।

पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि वे परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकल गई थी। पहले वे रुड़की पहुंचीं और वहां से ट्रेन के जरिए मुजफ्फरनगर चली गईं।

पुलिस की सतर्कता से दोनों बहनें किसी अनहोनी या गलत हाथों में जाने से बच गईं।बेटियों के सुरक्षित घर लौटने पर मां समेत अन्य परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई।

परिवार ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। टीम में एसआई विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, होमगार्ड राजेन्द्र सिंह, वीरवती शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 2 1 7 1
Users Today : 624
Users Yesterday : 850
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 2 1 7 1
Users Today : 624
Users Yesterday : 850