न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » बैठक » “हरिद्वार में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गांव-गांव तक पहुंचेंगी कांग्रेस की नीतियां; 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार”

“हरिद्वार में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, गांव-गांव तक पहुंचेंगी कांग्रेस की नीतियां; 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी के नेतृत्व में ज्वालापुर स्थित एक होटल में संपन्न हुई।

जिसमें युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी और सहप्रभारी हरनीत कौर बरार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में युवा कांग्रेस के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेते हुए गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश के युवाओं की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और नीट जैसे पेपर लीक जैसी समस्याओं से आज का युवावर्ग परेशान है, ऐसे में युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस तेजी से मजबूत हो रही है।

उन्होंने पदाधिकारियों से जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और आमजन के बीच सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने 1 बूथ और 5 यूथ का मंत्र युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को घर – घर तक अपनी पकड़ बनानी है, तभी 2027 में उत्तराखंड और 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है।

ALSO READ  "कांवड़ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! कमिश्नर आनंद स्वरूप ने तैयारियों की ली मैराथन समीक्षा, कुंभ कार्यों पर भी सख्त नजर"

पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और तेलूराम प्रधान ने कहा कि युवा ही देश का भविष्य है, उन्होंने कहा कि जिस और जवानी चलती है उस और जमाना चलता है।

उन्होंने यूथ कांग्रेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को घर- घर जाकर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के साथ कांग्रेस की उपलब्धियों को पहुंचाना है।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने किया। अंत में यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर, रानीपुर से प्रत्याशी रहे राजबीर चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, संजय सैनी, प्रदेश महासचिव एड0 फुरकान अली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, आर्यनगर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि, पूर्व पार्षद सोहेल कुरैशी, राहुल सैनी विधानसभा अध्यक्ष लक्सर, तौफीक अनवर, अरबाज अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, रवीश भटीजा, महानगर उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर, एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, अरविंद गुर्जर, अक्षय सैनी, अजय मुखिया, अनिल भास्कर, विनोद कुमार, समीर अंसारी, राहुल चौधरी, अकरम गुज्जर, नौमान प्रधान, अब्दुल रहमान,एजाज अली,शहजाद, हर्ष चौहान, अंकित चौहान आदि यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 5
Users Today : 427
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 5
Users Today : 427
Users Yesterday : 836