न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » मुलाकात » “पतंजलि योगपीठ में धनगर समाज का बढ़ा मान-सम्मान, आचार्य बालकृष्ण ने छोटे भाई जीतू बघेल के नए गीत ‘भारत की अभिमान अहिल्या’ की खुलकर की प्रशंसा, समाज के युवाओं को बताया देश की असली ताकत”

“पतंजलि योगपीठ में धनगर समाज का बढ़ा मान-सम्मान, आचार्य बालकृष्ण ने छोटे भाई जीतू बघेल के नए गीत ‘भारत की अभिमान अहिल्या’ की खुलकर की प्रशंसा, समाज के युवाओं को बताया देश की असली ताकत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने आज पतंजलि योगपीठ पहुंचकर पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष एवं आयुर्वेद के प्रणेता आचार्य बालकृष्ण से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान समाजिक, सांस्कृतिक और युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान आचार्य बालकृष्ण जी ने समाज के युवाओं द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए छोटे भाई जीतू बघेल के नए गाने “भारत की अभिमान अहिल्या” की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे गीत भारतीय संस्कृति, समाज और महान विभूतियों के गौरव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

मनोज धनगर ने बताया कि समाज के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है।उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सतीश पाल, कर्मवीर धनगर, पवन मस्त पाल धनगर, प्रवीण धनगर एवं जयभगवान बघेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने समाज की एकता, संस्कृति और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

ALSO READ  BIG BREAKING:: उत्तराखंड में भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच सीएम से मिले मदन कौशिक, राहत-बचाव को लेकर हुई चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 8
Users Today : 430
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 7 8
Users Today : 430
Users Yesterday : 836