न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Home » निरीक्षण » “धामी सरकार का बड़ा एक्शन! अब शिवालिक नगर में नहीं लगेगा जाम, चौड़ी होगी सड़क… बदलेगी ट्रैफिक की तस्वीर”

“धामी सरकार का बड़ा एक्शन! अब शिवालिक नगर में नहीं लगेगा जाम, चौड़ी होगी सड़क… बदलेगी ट्रैफिक की तस्वीर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शिवालिक नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा स्वीकृत शिवालिक नगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग (P.W.D) के अधिशासी अभियंता तथा यातायात पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि शिवालिक नगर क्षेत्र लंबे समय से बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से जूझ रहा था।स्थानीय लोगों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क चौड़ीकरण कार्य को स्वीकृति दी, जिसके बाद अब कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग को सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल लगाने, उचित स्थानों पर पौधारोपण (Plantation) कराने तथा अटल वाटिका तिराहे का नया डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था अधिक सुचारू बनाई जा सके। साथ ही सड़क किनारे व्हाइट लाइन मार्किंग कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को सुविधा मिले और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

राजीव शर्मा ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद शिवालिक नगर मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।इससे स्थानीय व्यापारियों, स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और क्षेत्रवासियों को प्रतिदिन होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

“मुख्यमंत्री जी के सहयोग से शिवालिक नगर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क और सुगम यातायात सुविधा मिले।” — राजीव शर्मानिरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ALSO READ  "Haridwar:40वीं वाहिनी PAC में गूंजी परेड की गूंज, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने लिया मान-प्रणाम; शस्त्रागार से लेकर आवासीय निर्माण तक व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 2 3
Users Today : 480
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 2 3
Users Today : 480
Users Yesterday : 1033