न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » समर्थन » “हाजी शहजाद के खिलाफ साजिश पर भड़के मौ. सलीम, बोले — जनता के दिलों में बसने वाले नेता को झूठी खबरों से बदनाम करना नामुमकिन”

“हाजी शहजाद के खिलाफ साजिश पर भड़के मौ. सलीम, बोले — जनता के दिलों में बसने वाले नेता को झूठी खबरों से बदनाम करना नामुमकिन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। मदरसा प्रकरण को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ समाचार पोर्टलों पर लक्सर विधायक Mohammad Shahzad हाजी मोहम्मद शहजाद के खिलाफ चल रही खबरों का अब विरोध शुरू हो गया है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मौ. सलीम खुलकर विधायक के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने इन खबरों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर विधायक की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

“बिना सबूत किसी जनप्रतिनिधि को बदनाम करना गलत”

मौ. सलीम ने कहा कि बिना किसी ठोस प्रमाण के किसी जनप्रतिनिधि का नाम विवादों में घसीटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी स्वार्थ और राजनीतिक लाभ के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

 “जनता सब देख रही है, सच ज्यादा दिन छिप नहीं सकता।”

उन्होंने कहा कि विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। चाहे किसानों की समस्या हो, युवाओं के रोजगार का मुद्दा हो या गरीबों की मदद— विधायक हर समय लोगों के साथ खड़े दिखाई देते हैं।

हर वर्ग के लोगों की करते हैं मदद

मौ. सलीम ने कहा कि विधायक शहजाद किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि हर समाज और हर धर्म के लोगों के नेता हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने हमेशा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया है।

 “जो व्यक्ति जनता के बीच रहता है, उसे बदनाम करना आसान नहीं होता।”

सलीम ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ALSO READ  “गंगधारा 2.0 में त्रिवेंद्र सिंह रावत की वाणी गूंजी: टूटते रिश्तों की चुनौती के बीच प्री-वेडिंग काउंसलिंग को मिला विशेषज्ञों का दमदार समर्थन”

अंत में उन्होंने कहा कि वह और उनके साथी विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद के साथ मजबूती से खड़े हैं और जनता से अपील करते हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि सच्चाई सामने आने का इंतजार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861