न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » कार्यक्रम » “पीएनबी का मेगा एग्रीकल्चर आउटरीच प्रोग्राम बना किसानों के लिए वरदान, हरिद्वार में 209 किसानों को मिला 38 करोड़ का कृषि ऋण”

“पीएनबी का मेगा एग्रीकल्चर आउटरीच प्रोग्राम बना किसानों के लिए वरदान, हरिद्वार में 209 किसानों को मिला 38 करोड़ का कृषि ऋण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। देशभर में किसानों को बैंकिंग सुविधाओं और कृषि ऋण योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 08 मई 2026 को “Punjab National Bank” द्वारा “Mega Agriculture Outreach Program” का आयोजन किया गया।इस विशेष अभियान के तहत पूरे भारतवर्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं हरिद्वार जनपद के विभिन्न विकास खंडों में भी कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर किसानों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रमों में किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई।

हरिद्वार जिले के बहादराबाद ब्लॉक में आत्मलपुर बोंगला शाखा, लक्सर ब्लॉक में लक्सर शाखा, नारसन ब्लॉक में मंगलौर शाखा तथा भगवानपुर ब्लॉक में भगवानपुर शाखा में Mega Agriculture Outreach Program आयोजित किए गए।इन कार्यक्रमों में किसानों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध बैंकिंग योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), कृषि यंत्रीकरण, डेयरी, पशुपालन, सिंचाई और अन्य कृषि आधारित ऋण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 209 लाभार्थियों को कुल करीब 38 करोड़ रुपये के कृषि ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। किसानों को आसान प्रक्रिया के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि वे खेती से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकें।

बहादराबाद ब्लॉक के आत्मलपुर बोंगला शाखा में आयोजित कार्यक्रम में बहादराबाद के खंड विकास अधिकारी (BDO) श्री मानस मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गरीब किसानों की आय में वृद्धि होगी और गांवों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

कार्यक्रम में हरिद्वार जनपद के सभी ब्लॉकों में मंडल प्रमुख श्री रंजन प्रकाश ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और पीएनबी टीम का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंक और प्रशासन मिलकर लगातार कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ने से किसान अब आधुनिक खेती और स्वरोजगार की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन एवं Lead Bank Office हरिद्वार से जुड़े श्री दिनेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल हरिद्वार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के जिलों और ग्राम पंचायत स्तर तक Punjab National Bank द्वारा Mega Agriculture Outreach Program आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस अभियान के बेहद उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में किसान बैंकिंग योजनाओं से जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में सहायक जिला कृषि अधिकारी श्री राजकुमार ने सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।

वहीं पंजाब नेशनल बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक दैछीन पल्मों, मुख्य प्रबंधक अतुल मोहन गुप्ता एवं मुख्य प्रबंधक गोपाल ने बैंक की विभिन्न कृषि एवं वित्तीय योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में बैंक अधिकारियों ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने, समय पर ऋण भुगतान करने तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। किसानों ने भी कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए बैंक और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383