न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन, पल्टूराम चौक से 1.25 लाख की स्मैक के साथ दबोचा गया शातिर नशा तस्कर, पहले से दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे”

“हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन, पल्टूराम चौक से 1.25 लाख की स्मैक के साथ दबोचा गया शातिर नशा तस्कर, पहले से दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे”

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक और नशा बेचकर कमाई गई नकदी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान 6 मई 2026 की रात पल्टूराम चौक के पास स्थित मैदान से पुलिस ने मयंक उर्फ करन पुत्र ललित कुमार निवासी ग्राम अतमलपुर बौंगला थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 12.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही स्मैक बेचकर कमाए गए 300 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक रावली महदूद क्षेत्र से लेकर आया था और इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 300 रुपये प्रति बिट के हिसाब से बेचता था। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह एक बिट पहले ही बेच चुका था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी और शस्त्र अधिनियम समेत कई मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल बीर सिंह और अर्जुन सिंह शामिल रहे।

ALSO READ  “105 बीघा में बिछी अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोज़र: पूरनपुर सल्लाहपुर में SDM जितेंद्र कुमार की बड़ी कार्रवाई, तीन चक्र मार्ग भी हुए अतिक्रमण मुक्त”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861