न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » कार्यवाही » “रावली महदूद में फिर गरजा बुलडोज़र: भेदभाव के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दोबारा अभियान चलाकर जड़ से उखाड़े गए अवैध कब्जे, साफ संदेश—अब नहीं बचेगा कोई भी अतिक्रमण”

“रावली महदूद में फिर गरजा बुलडोज़र: भेदभाव के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दोबारा अभियान चलाकर जड़ से उखाड़े गए अवैध कब्जे, साफ संदेश—अब नहीं बचेगा कोई भी अतिक्रमण”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के रावली महदूद गांव में अतिक्रमण को लेकर उठे विवाद के बाद जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।हाल ही में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर कार्रवाई अधूरी रहने की शिकायत सामने आई थी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर आरोप लगाया था कि अभियान में भेदभाव किया गया और कुछ अतिक्रमणों को नजरअंदाज कर दिया गया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तुरंत नई टीम का गठन किया और पूरे क्षेत्र का दोबारा निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान उन स्थानों को चिन्हित किया गया,

जहां पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई थी। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माणों को हटाना शुरू किया।

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि कानून सभी के लिए समान है और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम प्रधान प्रमोद पाल ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा था,

लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी जब कोई कदम नहीं उठाया गया, तो प्रशासन को मजबूर होकर खुद कार्रवाई करनी पड़ी।प्रशासनिक अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी अवैध कब्जा पाया गया,

तो तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के बाद क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 3 0
Users Today : 498
Users Yesterday : 343