न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » मुलाकात » “आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई को नई ताकत—लक्सर विधायक मुहम्मद शहजाद बनेंगे सदन में मजबूत आवाज, मानदेय से सम्मान तक हर मुद्दा गूंजेगा विधानसभा में”

“आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई को नई ताकत—लक्सर विधायक मुहम्मद शहजाद बनेंगे सदन में मजबूत आवाज, मानदेय से सम्मान तक हर मुद्दा गूंजेगा विधानसभा में”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी पंचायत ने लक्सर विधायक मुहम्मद शहजाद के प्रति आभार व्यक्त किया है।संगठन का कहना है कि विधायक शहजाद ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में बार-बार प्रभावी तरीके से उठाने का आश्वासन दिया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख समस्याओं में मानदेय वृद्धि, स्थायीकरण, कार्य परिस्थितियों में सुधार और सम्मानजनक व्यवहार जैसे मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। इन विषयों को मजबूती से सदन में उठाने के लिए विधायक शहजाद की पहल सराहनीय है।

बसपा नगर पंचायत सुल्तानपुर के नगर अध्यक्ष जावेद खत्री ने भी विधायक के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी इसी तरह कार्यकर्ताओं के हितों की आवाज विधानसभा में बुलंद होती रहेगी।संगठन ने कहा कि यह पहल न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 3 9
Users Today : 56
Users Yesterday : 3383