न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » सफलता » “सीसीटीवी की नजर से बच न पाया ‘खोया’ मोबाइल: बहादराबाद पुलिस की फुर्ती से वैज्ञानिक को मिला सुकून, डॉ. अनीशा यादव बोलीं—दिल से शुक्रिया!”

“सीसीटीवी की नजर से बच न पाया ‘खोया’ मोबाइल: बहादराबाद पुलिस की फुर्ती से वैज्ञानिक को मिला सुकून, डॉ. अनीशा यादव बोलीं—दिल से शुक्रिया!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार में ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए बहादराबाद पुलिस ने एक महिला वैज्ञानिक का गुम हुआ मोबाइल फोन ढूंढकर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया।

शनिवार, 2 मई 2026 को डॉ. अनीशा यादव, जो पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं, का मोबाइल फोन रास्ते में कहीं गुम हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब फोन नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना शांतरशाह चौकी, कोतवाली बहादराबाद में दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। चौकी पर तैनात कांस्टेबल बलवंत सिंह और नितुल यादव ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

कड़ी मेहनत और सूझबूझ के चलते पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कुछ ही समय में मोबाइल फोन का पता लगा लिया गया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए फोन को सुरक्षित बरामद कर लिया और डॉ. अनीशा यादव को सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर डॉ. यादव ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कोटि-कोटि धन्यवाद व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने भी बहादराबाद पुलिस की इस कार्यवाही की प्रशंसा की है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि यदि पुलिस और जनता के बीच समन्वय बना रहे तो ऐसे मामलों का त्वरित समाधान संभव है।

ALSO READ  पतंजलि गुरुकुलम से लापता हुआ कक्षा 4 का छात्र, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 4
Users Today : 381
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 2 4
Users Today : 381
Users Yesterday : 1033