न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » खुलासा » “सत्संग की आड़ में साजिश का खेल: ‘बाबा’ बना मास्टरमाइंड, चेले संग डॉक्टर पर दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार—मुख्य आरोपी फरार”

“सत्संग की आड़ में साजिश का खेल: ‘बाबा’ बना मास्टरमाइंड, चेले संग डॉक्टर पर दो बार ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार—मुख्य आरोपी फरार”

(शहजाद अली हरिद्वार) लक्सर। हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र में डॉक्टर पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बड़े आपराधिक षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात का मास्टरमाइंड बताया जा रहा कथित “सत्संगी बाबा” अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल 2026 को दाबकी कलां निवासी डॉ. सुमित कुमार ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार से हंस फाउंडेशन अस्पताल बहादराबाद से लौट रहे थे।इसी दौरान बाडीटीप के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। डॉक्टर ने यह भी बताया कि इससे पहले 14 अप्रैल को भी उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई थी, जिसके सबूत बाद में वाहन में मिले।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी शुभम सैनी (22 वर्ष), निवासी भिक्कमपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में शुभम सैनी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह एक कथित बाबा के संपर्क में था और पिछले तीन वर्षों से उसके सत्संग में शामिल हो रहा था।

ALSO READ  "दिनदहाड़े शिवालिक नगर लूट कांड का हरिद्वार पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा – एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मार्गदर्शन में सीआईयू व कोतवाली रानीपुर टीम ने मास्टरमाइंड सहित 4 शातिर बदमाशों को दबोचा, 3 लाख नकदी, सोने-हीरे के जेवर, तमंचे, चाकू व बाइक बरामद"

बाबा के कहने पर ही उसने डॉक्टर सुमित पर हमला किया। आरोपी के अनुसार, बाबा ने करीब 5-6 महीने पहले डॉक्टर को मारने की योजना बनाई थी। दोनों ने मिलकर 14 अप्रैल और फिर 27 अप्रैल को डॉक्टर की गाड़ी पर फायरिंग की।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस फरार बाबा की तलाश में जुटी है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861