न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » निरीक्षण » “जमीनी हकीकत देखने खुद पहुंचे DM मयूर दीक्षित, नालों पर अतिक्रमण और गंदगी देख भड़का प्रशासन — एक हफ्ते में सफाई नहीं तो चलेगा बुलडोज़र, जलभराव से राहत दिलाने का बड़ा अल्टीमेटम!”

“जमीनी हकीकत देखने खुद पहुंचे DM मयूर दीक्षित, नालों पर अतिक्रमण और गंदगी देख भड़का प्रशासन — एक हफ्ते में सफाई नहीं तो चलेगा बुलडोज़र, जलभराव से राहत दिलाने का बड़ा अल्टीमेटम!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आज धरातल पर पहुंच कर रानीपुर विधायक आदेश चौहान के साथ जमालपुर खुर्द,ब्रह्मपुरी रावली महदूद,मीनाक्षी पुरम,रावली महदूद एवं नील खुदाना ज्वालापुर आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर क्षेत्र में साफ सफाई एवं अतिक्रमण का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में नालों में कूड़ा कचरा के ढेर देखकर एवं नालों – नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जमालपुर खुर्द,ब्रह्मपुरी रावली महदूद, मीनाक्षी पुरम एवं रावली महदूद क्षेत्र में नाला एवं नाली में पड़े कूड़े के ढेर कि सफाई के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की नालियों की सफाई के लिए एवं पड़े कूड़े कचरे को हटाने के लिए सिंचाई विभाग को बेहतर कार्य योजना तैयार करते हुए एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।उन्होंने नगर पालिका शिवालिक नगर एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रांतर्गत की नालियों की सफाई व्यवस्था दूरस्त करने के निर्देश संबंधितो को दिए गए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मानसून से पूर्व सभी नालो की सफाई तत्परता से की जाए,जिससे कि क्षेत्र में जलभराव की स्थिति न होने पाए तथा क्षेत्रवासियों को जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए है कि क्षेत्र में नाला एवं नालियों के ऊपर जो भी अतिक्रमण किया गया है,उस अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए संबंधित को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस निर्गत किए

जाए यदि तय समय सीमा के अंतर्गत अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनाश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने वार्ड नंबर 46 नील खुदाना ज्वालापुर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र में नालियों की सफाई एवं किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिएइस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी आज स्वयं मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में नालों में पड़े कूड़े कचरा एवं किए गए अतिक्रमण का संज्ञान लिया गया हैतथा उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता को अब क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा

ALSO READ  BIG BREAKING:: सीएम धामी की हेल्पलाइन का असर! शिकारपुर में ‘पानी-पानी’ हुई शिकायत, घर-घर सुचारू हुई पेयजल सप्लाई

एवं क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाए जाने से क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।उन्होंने क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नंदन कुमार,खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर पालिका मौ तारिक खान,

तहसीलदार सचिन कुमार,सहायक अभियंता सिंचाई संजय कुमार,अपर अभियंता सिंचाई योगेंद्र सिंह सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 1 1
Users Today : 201
Users Yesterday : 861