न्यूज़ फ्लैश
“आखिरकार केतन लाल के घर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद, परिजनों से की मुलाकात” “देहरादून में 48 घंटे भारी बारिश का खतरा! IMD का ऑरेंज अलर्ट, जिलाधिकारी बोले— अनावश्यक यात्रा से बचें” “शिक्षा जगत को भावुक कर गई विदाई, शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती का शिक्षक संघ ने किया भव्य सम्मान” “केतन हत्याकांड पर सियासत गरम: हरिद्वार में सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ का विरोध, दीपक पेगवाल बोले— दलित समाज को गुमराह करना बंद करें” “हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर प्रशासन का सबसे बड़ा एक्शन! डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर 80 चालान, 12 बसें सीज़, नियम तोड़ने वालों में मचा हड़कंप” “बड़ी खबर: कल से बदलेगा उत्तराखंड के स्कूलों का समय, सरकार ने जारी किया नया टाइम टेबल, सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू होंगे नए नियम”
Home » अभियान » “साइबर ठगों का नया खेल: दिमाग से करते हैं वार, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट—बहादराबाद में छात्रों को दिया गया जागरूकता का मंत्र, ‘सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच’”

“साइबर ठगों का नया खेल: दिमाग से करते हैं वार, एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट—बहादराबाद में छात्रों को दिया गया जागरूकता का मंत्र, ‘सतर्कता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच’”

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद (हरिद्वार)। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के बीच जागरूकता को ही सबसे प्रभावी उपाय बताते हुए विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी। इसी क्रम में बहादराबाद स्थित एंजिल्स एकेडमी स्कूल में भारतीय जागरूकता समिति हरिद्वार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस हरिद्वार का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानून, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना था। वक्ताओं ने सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी लोगों की मानसिकता को समझकर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराधी सीधे दिमाग पर वार करते हैं और भावनाओं का फायदा उठाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। उन्होंने छात्रों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने या निजी जानकारी देने से पहले सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने संविधान के मूल अधिकारों और कर्तव्यों की भी जानकारी देते हुए बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।ट्रैफिक इंस्पेक्टर पंकज जोशी ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं।उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने में युवाओं की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि जागरूकता के माध्यम से ही नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सकता है।

साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।स्कूल प्रबंधन ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वाइस प्रिंसिपल, स्कूल कोऑर्डिनेटर पूनम चौहान और आलोक जी ने इसे समय की आवश्यकता बताते हुए आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने संतोषजनक उत्तर दिया। इस दौरान दीपक पंवार, अर्चना लुहाणी, अनीता, सचिन वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने छात्रों में जागरूकता की नई चेतना जगाई और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 5 1
Users Today : 68
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 1 4 5 1
Users Today : 68
Users Yesterday : 3383