न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » हादसा » “मौत का गड्ढा बना श्यामपुर कांगड़ी: 30 फीट नीचे जिंदा दफन हुआ मनोहर, मिट्टी धंसती रही—घंटों जूझती रही रेस्क्यू टीम, बाहर निकला तो टूट चुकी थी सांसों की डोर”

“मौत का गड्ढा बना श्यामपुर कांगड़ी: 30 फीट नीचे जिंदा दफन हुआ मनोहर, मिट्टी धंसती रही—घंटों जूझती रही रेस्क्यू टीम, बाहर निकला तो टूट चुकी थी सांसों की डोर”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित कांगड़ी गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में मनोहर नामक व्यक्ति की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि वह कच्ची मिट्टी के एक गड्ढे में काम कर रहा था, तभी अचानक मिट्टी धंस गई और वह करीब 30 फीट गहराई में दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हालांकि, गड्ढे की कच्ची मिट्टी बार-बार ढहने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं।

टीम को कई बार खुदाई रोकनी पड़ी, जिससे बचाव कार्य में देरी भी हुई। इसके बावजूद जवानों ने लगातार प्रयास जारी रखा और आखिरकार मनोहर को बाहर निकाल लिया।

गंभीर हालत में उसे तुरंत मेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग गमगीन हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मनोहर गड्ढे में कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों के अभाव में हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रशासन ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि कच्ची मिट्टी की खुदाई के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 1 5
Users Today : 326
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 1 5
Users Today : 326
Users Yesterday : 398