न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: शादी की खुशियां मातम में बदलीं! 350 मीटर गहरी खाई में समाई ईको, दो की दर्दनाक मौत, छह घायल BIG BREAKING:: “भाजपा-मोदी कहीं नहीं जाने वाले, तीसरी बार भी जनता देगी सत्ता का आशीर्वाद—बांसुरी स्वराज ने विपक्ष को दी चुनौती” BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प
Home » कार्यवाही » “बुग्गावाला पुलिस का सख्त एक्शन: अवैध शराब के काले कारोबार पर करारा प्रहार, तस्करी करते रंगेहाथ दबोचा गया आरोपी, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद—इलाके में मचा हड़कंप”

“बुग्गावाला पुलिस का सख्त एक्शन: अवैध शराब के काले कारोबार पर करारा प्रहार, तस्करी करते रंगेहाथ दबोचा गया आरोपी, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद—इलाके में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल 2026 को ग्राम शहीदवाला ग्रंट क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील पुत्र राजपाल निवासी रसूलपुर टोंगिया, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है।

आरोपी के कब्जे से करीब 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है, जिसे अवैध रूप से तैयार कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुग्गावाला थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हरिओम और हेड कांस्टेबल राजेश नेगी की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ  "कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का क्विक एक्शन — नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या प्रयास के मुख्य आरोपी को 15 घंटे में दबोचा, अन्य की तलाश जारी"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 7 0
Users Today : 137
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 3 7 0
Users Today : 137
Users Yesterday : 414