न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » कार्यवाही » “बुग्गावाला पुलिस का सख्त एक्शन: अवैध शराब के काले कारोबार पर करारा प्रहार, तस्करी करते रंगेहाथ दबोचा गया आरोपी, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद—इलाके में मचा हड़कंप”

“बुग्गावाला पुलिस का सख्त एक्शन: अवैध शराब के काले कारोबार पर करारा प्रहार, तस्करी करते रंगेहाथ दबोचा गया आरोपी, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद—इलाके में मचा हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल 2026 को ग्राम शहीदवाला ग्रंट क्षेत्र में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील पुत्र राजपाल निवासी रसूलपुर टोंगिया, थाना बुग्गावाला के रूप में हुई है।

आरोपी के कब्जे से करीब 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है, जिसे अवैध रूप से तैयार कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बुग्गावाला थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल हरिओम और हेड कांस्टेबल राजेश नेगी की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 0 2
Users Today : 313
Users Yesterday : 398